रविवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर 09 चेक-प्वाइंटों पर पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाला। अभियान के दौरान कुल 1184 वाहनों की सघन तलाशी ली गई।