सिधौली: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पैतिया गांव निवासी व्यक्ति की हुई मौत
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के पैतिया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में व्यक्ति की इलाज के दौरान घायल होने के कारण मौत हो गई। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया परिवार में मातम का माहौल है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।