मलारनाडूंगर: कुंडेरा में बहन के अपहरण मामले में कार्रवाई न होने पर दो नाबालिग बालिकाएं बिजली के पोल पर चढ़ीं, मौके पर हड़कंप
सवाई माधोपुर के समीप स्थित एक कस्बे में बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो नाबालिग बालिकाएं अचानक बिजली के एक पोल पर चढ़ गईं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कुंडेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर संबंधित पोल की लाइट सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद करीब 30 मिनट की समझाइश के बाद