रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का पहला गर्डर स्थापित, रेलवे ब्लॉक तीन घंटे रहा
रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन नए फुट ओवर ब्रिज के लिए पहला स्टील गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने विशेष तकनीकी व्यवस्था और भारी मशीनों की सहायता से यह कार्य निर्धारित समय में पूरा कराया। गर्डर स्थापित करने के दौरान रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरिंग टीम की निगरानी में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।