पीलीभीत: भाकियू चढ़ूनी ने प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार (ट्रेड डील) समझौतों के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन गुरुवार सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह काहलो और पदाधिकारियों ने कहा कि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश मिलने से देश के किसानों की फसलों के दाम गिर जाएंगे और किसानों को भारी नुकसान उठाना पडेगा।