कायमगंज: गांव जरहारी के पास सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नवाबगंज के गांव जरहारी निवासी गबड़े सिंह की 16 वर्षीय पुत्री मिलन सोमवार रात लगभग 10:00 बजे शौच के लिए जा रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें मिलन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी मिलन का इलाज जारी है मंगलवार सुबह 8:00 बजे परिजनों ने जानकारी दी हैं।