दरभंगा: मंदिर व गौशाला भूमि पर स्लॉटर हाउस निर्माण का विरोध, जिला प्रशासन से जांच की मांग
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला दरभंगा के तत्वावधान में जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला सहसंयोजक सुमित कुमार राय, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज वाड़ी, राहुल कुमार शर्मा एवं वार्ड 47 संयोजक आदित्य सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी शनिवार की शाम 5 बजे दी गई।