सहजनवा थाना क्षेत्र में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला के हंगामे से वहां मौजूद फरियादी और पुलिसकर्मी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।