विद्यापति नगर: मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु ने विद्यापतिधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर लगवाया
विद्यापतिनगर स्थित श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर में मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु सत्यम आर्य व शिवम आर्य ने माता पार्वती मंदिर में एयर कंडीशनर लगवाया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह व्यवस्था खास तौर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए की गई है। न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने इसे सराहनीय पहल बताया।