बिंदकी: शिवरी मोड़ के समीप लोडर गाड़ी पलटने से गंगा स्नान करने जा रहे 10 लोग घायल, बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवरी मोड़ के समीप रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे अनियंत्रित लोडर गाड़ी पलट गई। लोडर गाड़ी पलटने से उसमें सवार चंद्रिकन घाट गंगा नदी स्नान करने जा रहे 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।