गोरखपुर: रामगढ़ताल स्थित सोसाइटी के 13वीं मंजिल में किचन में घुसा बिज्जू, मचा हड़काम, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी तारामण्डल की उपाध्यक्ष और हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोरेंट गैस के एक अधिकारी 13वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके किचन में हनी बेजर (बिज्जू) जाल काटकर घुस गया था। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने बिज्जू को रेस्क्यू कर सुरक्षित वातावरण में छोड़ दिया।