गोरखपुर: नगर निगम द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई 50 महिलाओं को दिया जाएगा पिंक ई रिक्शा
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर निगम ने शासन के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई 50 महिलाओं को पहले चरण में पिंक ई रिक्शा देने की तैयारी शुरू कर दी है। इन महिलाओं को सब्सिडी के साथ ई-रिक्शा दिया जाएगा साथ ही ई रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।