गोरखपुर: जुडियो मॉल में टेक्नीशियन की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, सिर में चोट लगने से हुई थी मौत
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन जुडियो मॉल में शनिवार को एसी लगाने गए शफत नाम के एसी टेक्नीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की शफत के दोनों हाथ पर इलेक्ट्रिक बर्न के निशान थे और गिरने से सिर के पीछे चोट लगने से उसकी मौत हुई थी।