गुमला: रायपुर: काम पर गए पति के लापता होने से परिवार परेशान, पत्नी ने थाने में गुहार लगाई
Gumla, Gumla | Apr 29, 2026 जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक महिला ने अपने पति के अचानक लापता होने की शिकायत थाना प्रभारी से की है। पीड़िता सुकामनी देवी पंचायत फसिया ग्राम ढोढरी टोली ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति बिरसा उरांव इसी माह 12 अप्रैल को काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक निजी कंपनी में गए थे। महिला के अनुसार 15 अप्रैल से उनके मोबाइल में फोन नहीं लग रहा और लापता है।