कांके: धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता युवक का शव कुएं से हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 24, 2026 धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता युवक विनय रंजन का शव बुधवार सुबह करीब दस बजे कुएं से बरामद हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।