*Red Cross Targeted Intervention Project, Yamuna Nagar*
*टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से किया गया हैल्थ कैंप का आयोजन*
आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला रेडक्रोस समिति यमुनानगर द्वारा चलाये जा रहे टी. आई प्रोजेक्ट की ओर से रविदास मंदिर, फरकपुर, यमुनानगर में हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया | हैल्थ कैंप की अध्यक्षता प्रोजेक्ट डाइरेक्टर श्री संजीव कुमार धीमान जी ने की | उन्होने कहा है कि हर व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए | अगर हमारा स्वास्थ्य ही ठीक नही होगा तो हम ठीक से काम नही कर पाएगे | समय समय पर स्वास्थ्य कि जांच होनी बहुत जरूरी है | इसी सोच के साथ रेडक्रोस टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया | उन्होने बताया की इस शिविर में लगभग 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर रितू मग्गो ने की | टी. आई. प्रोजेक्ट एवं डॉक्टर ने मिलकर सभी मरीजों के ब्लड प्रेस्सर, पल्स एवं शुगर की जांच की गई | टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से सभी मरीज़ो को नि:शुल्क दवाईया भी वितरित की गई | डॉक्टर की टीम ने बताया की दवाई के साथ साथ फरहेज होना बहुत जरूरी है | इसके साथ साथ आईसीटीसी ईएसआई की ओर से काजल ने सभी लोगों के एच् आई वी की जांच भी की ।
प्रोजेक्ट मेनेजर सुनीता शर्मा ने बताया कि टी. आई. प्रोजेक्ट जिला यमुनानगर में पिछले 8 साल से निरंतर अच् आई वि/एड्स जागरूकता अभियान चला रहा है | साथ के साथ नशामुक्ति के उपर भी अभियान चला रहा है | जिसमे लोगों को नशे से दूर रहने के लिए आहवान किया जा रहा है | आज के युवा नशे की लत में पड़ रहे है, शुरू में वो शोंक के लिए नशा लेते है, उसके बाद धीरे धीरे उसके आदि हो जाते है | एक समय ऐसा भी आता है जब नशे से पीड़ित व्यक्ति को घर में रखना असंभव हो जाता है, क्योकि वो पूरे घर का माहोल खराब कर देता है | नशा किसी समस्या का समाधान नही है, बल्कि नशे के कारण अनेक समस्याएं पैदा हो जाती है | युवा अक्सर भ्रम में रहते है और लंबे समय तक पड़ने के लिए नशे का प्रयोग करते है | लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि नशे के कारण युवाओ की एकाग्रता भंग होती है | युवा अक्सर नशे की शुरुवात दोस्तों के दबाव में आकार करते है, इसलिए ही नशे को पहली बार में ही नकारना चाहिए | इस मोंके पर मोनोटरिंग इवैल्यूएशन ऑफिसर जसबीर सिंह, दीपशिखा, सपना, कविता, प्रदीप, सतप्रकाश एवं पियर्स मौजूद रहें।
Ambala, Ambala | Jun 23, 2026