आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ के चलते रविवारको महिदपुर के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास की 15छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भती कराया गया था। इनमेंसे पांच छात्राओं की तबीयत बिगड गई है, जिन्हें सोमवार कोउज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल नेइनमें से दो छात्राओं को आईसीयू में रखा है।