महोबा: अक्टोहां गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया गया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 बम्हौरी बेलदारन गांव निवासी श्यामलाल पुत्र मंगल सिंह बाइक में सवार होकर गोरखा गांव से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी अक्टोहां गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल को एंबुलेंस कि मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।