कोवाली थाना क्षेत्र के सुदूर ठेंगाम हाट से चोरी हुए चार माह के मासूम बच्चे को कोवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को पोटका थाना क्षेत्र की जुड़ी पंचायत अंतर्गत नुआग्राम से बरामद किया, साथ ही इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। बच्चे की सकुशल बरामदगी से परिजनों सहित पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।