फारबिसगंज: लोकसभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.
फारबिसगंज नगर परिषद से मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली निकाली गई।फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडेय की नेतृत्व में मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली निकाली गई. इस रैली का मकसद महिला मतदाताओं को जागरूक करना और युवा महिला मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था.एसडीओ ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रैली में महिलाओं ने भाग लिया.