मंझनपुर: मुंडन की तैयारी में निकले पिता का रास्ते में हुआ निधन, चेयरमैन ने झड़िया का पुरवा में परिजनों को दिए ₹50 हजार
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के झड़िया का पुरवा गांव में उस समय मातम छा गया, जब एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक, राम चन्द्र के पुत्र पिंटू सरोज बताए जा रहे हैं, जो अपने बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए जरूरी सामान लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हुए भीषण हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। चेयरमैन ने 50 हजार रुपये दिया है।