मधेपुरा: तेजस्वी यादव के राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर ई. प्रभाष कुमार ने दी बधाई
तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव इंजीनियर प्रभाष कुमार ने समारोह में शामिल होकर तेजस्वी यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।