#पुलिस_का_भय_समाप्त!
भरतपुर। सोशल मीडिया पर "जगमोहन चौधरी भरतपुर" नाम की फेसबुक आईडी से मंगलवार को सेवर थाने को फूंकने और भरतपुर जाम करने की धमकी देने के बाद, अब बुधवार को उसी आईडी से एक और वीडियो जारी किया गया। इसमें व्यक्ति ने थाने वाली बात पर माफी तो मांगी, लेकिन पूरे वीडियो में फिर से खुलेआम एक व्यक्ति को धमकियां दीं। सोशल मीडिया पर सरेआम कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले अब पुलिस के लिए सीधी चुनौती बन गए हैं।