धमतरी: गांजा के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लाखों के गांजे के साथ 5 लोगों को हिरासत में लिया
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली, अर्जुनी थाना पुलिस और पुलिस की विशेष टीम को आज रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहनों से अवैध रूप से गांजा तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस तत्काल श्यामतराई स्थित फॉरेस्ट जांच नाका के पास नाकाबंदी कर आ रहे एक कार और पिकअप वाहन को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से बोरी में भरकर छिपाए गए 96 पैकेट गांजा बरामद।