मोहनलालगंज: गाड़ी बैक करने पर बवाल, सर्राफा कारोबारी पर हमला, लूटपाट में भाई गंभीर घायल
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाड़ी बैक करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी बाद में हमले और लूट में बदल गई। सर्राफा कारोबारी हेमंत सोनी पर आरोपियों ने हमला कर उनकी रिवॉल्वर, मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। इस दौरान उनके भाई शंकर सोनी को गंभीर चोटें आईं।