सिमडेगा: बीरु हरिनधारा के पास मोटरसाइकिल से गिरकर तीन नाबालिग किशोर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा के वीरू हरिनधारा के पास बुधवार को 11:00 बजे एक ही मोटरसाइकिल से गिरकर तीन नाबालिक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घायलों की पहचान समीर टोपनो,दिव्यम टोपनो एवं अरमान टोपनो के रूप में हुई है जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।