अरवल: अरवल पुलिस की सख्ती: मेहंदिया थाना पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ज़ब्त किया, चालक की तलाश जारी
Arwal, Arwal | Apr 28, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशन में जिले के सभी थानों में अवैध खनन के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में मेहंदिया थाना पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। मेहंदिया थाना कांड संख्या-71/26, तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही है।