भरतपुर: गांव नगला मई में घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के गांव नगला मई में शुक्रवार देर शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, नगला मई निवासी सोनू पुत्र बाबूलाल के घर उनकी बहन आई हुई थी।