जांजगीर: जांजगीर-चांपा परिवहन विभाग कार्यालय में साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही
जांजगीर-चांपा के परिवहन विभाग कार्यालय में साफ-सफाई व अग्निशामक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। परिसर में कचरे का ढेर, टूटी कुर्सियां और अग्निशामक यंत्र के सामने कबाड़ रखा गया है। अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। अब कलेक्टर से तत्काल औचक जांच की मांग की गई है।