कोल: शहर में 15 अप्रैल से लागू होगा ग्रीन कॉरिडोर, ₹5 में AC बस से यात्रा होगी, दोनों तरफ 16 ई बस स्टॉप सेंटर बनेंगे
Koil, Aligarh | Apr 2, 2026 शहर में 15 अप्रैल से सख्ती से ग्रीन कॉरिडोर लागू किया जा रहा है। ग्रीन कॉरिडोर को लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एसपी यातायात व डीआरएम ने गुरुवार को मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 अप्रैल तक समस्त काम पूरा कराकर सख्ती से ग्रीन कॉरिडोर लागू किये जाने दे आदेश दिए।