कुम्भराज: कलयुगी पिता की खौफनाक साजिश, कुंभराज में भाइयों और माता-पिता को फसाने ढाई साल के मासूम बेटे की गला घोटकर कर दी हत्या
Kumbhraj, Guna | Jun 27, 2026 कुंभराज गीता नगर कॉलोनी में दिल दहलाने वाली सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी पिता मनोज साहू ने मकान में हिस्सा और विवाद में भाइयों और बुजुर्ग माता-पिता को फसाने 25 जून को अपने ढाई साल के मासूम बच्चे की गला घोटकर निर्मम हत्या कर दी। 26 जून को बच्चे का शव मिला। पुलिस ने 26 जून रात आरोपी पिता को गिरफ्तार कर 27 जून को न्यायालय में पेश किया है।