मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ उनके पुत्र के ससुरालवालों ने की मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
थाना कोतवाली क्षेत्र के बजरंग पेट्रोल पंप की निवासी आशा देवी पत्नी कृपाल सिंह ने बुधवार को थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनके पुत्र के ससुरालवालो द्वारा मारपीट की गई। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही मामले में महिला ने शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।