मधेपुरा के जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने गुरुवार को जिले के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।