तुलसीपुर: पचपेड़वा के शिव गढ़ धाम में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की लगी भीड़
पचपेड़वा के शिवगढ़ धाम में सावन माह के तीसरे सोमवार को दोपहर 1:00 बजे श्रद्धालुओं की सैलाब देखी गई। लाइनों में लगकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। बम बम भोले के जयकारों के बीच जलाभिषेक करने वालों की भीड़ को पुलिस द्वारा कतारों में लगाकर जलाभिषेक कराया जा रहा है।