मैहर: घुनवारा खरीदी केंद्र में 51 किलो 300 ग्राम तौल का आरोप, वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
मैहर जिले मे सेवा सहकारी समिति मर्यादित घुनवारा के खरीदी केंद्र में किसानों से निर्धारित सीमा से अधिक अनाज तौलने के आरोपों ने अब तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद नाप-तौल विभाग हरकत में आया, लेकिन जांच की दिशा और प्रशासनिक रवैये को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने खड़े किये सवाल।