खलीलाबाद: नवीन फल मंडी से लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, एक को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
एनएच-27 स्थित रैना पेपर मिल के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नवीन फल मंडी से फल बेचकर मगहर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक टेंपो से टकरा गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक संजय की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि हरिद्वार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।