अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके की पुरानी चुंगी अल्लामा इकबाल हॉल AMU के बाहर की बताई जा रही है। जहां रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे एएमयू के सिटी स्कुल में पढ़ने वाले 11वीं के छात्र प्रशांत राठी के साथ गैर समुदाय की युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। छात्र प्रशांत राठी का आरोप है कि तमंचे की बट से गैर समुदाय के युवकों ने उसका सिर फोड़ दिया।