भदेसर: भदेसर में जैन आचार्य निपुण रत्न सागर का भव्य मंगल प्रवेश, जयकारों के बीच धर्म और संस्कार का दिया संदेश
शैलेंद्र जैन ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि भदेसर कस्बे में शनिवार को जैन आचार्य निपुण रत्न सागर महाराज का मंगल प्रवेश श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। आसावरा माता से विहार करते हुए पहुंचे आचार्य की संघ के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने अगवानी की। नगर भ्रमण के बाद समता भवन में धर्मसभा आयोजित हुई, जहां आचार्य ने धर्म के प्रति समर्पण और जैन सिद्धांतों के पालन का संदेश