बीकानेर: कांग्रेस ने बाबा साहब के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ संसद में दिए गए बयान के विरोध में देश भर में कांग्रेस विरोध कर रही है इसी कड़ी में शुक्रवार 12.30 बजे कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और शाह से माफी मांगने की मांग की।