Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

शेखपुरा जिला में स्वास्थ्य विभाग का जो सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था उठाए हुए हैं वह आज सड़क पर भीख मांग रहा है

Chewara, Sheikhpura | May 24, 2025

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 429, दिनांक 01.08.2026          
  **************************** 
   *डीआरडीए सभा कक्ष में PM-AJAY योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक, योजना मूल्यांकन सह अभिसरण समितियों का गठन* 
**************************
आज दिनांक 01.08.2026 को समाहरणालय शेखपुरा स्थित डीआरडीए संगीती सभा कक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के सफल क्रियान्वयन, वार्षिक कार्य योजनाओं के मूल्यांकन किया गया और सभी विभागों के बीच परस्पर अभिसरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  
      बिहार सरकार के अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पटना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा योजना के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय 'योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समितियों के गठन किया गया है। जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए गठित समिति की कमान जिला पदाधिकारी, शेखपुरा (अध्यक्ष) के हाथों में होगी। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा, सदस्य सचिव, जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी, शेखपुरा, प्रमुख सदस्य उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केन्द्र), कार्यपालक अभियंता (PHED), विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग एवं लघु सिंचाई), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM), जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), तथा प्रबंधक (DRCC)।  
       ग्राम स्तरीय समिति का ढांचा
त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं को पहुँचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी समिति गठित की गई है। पंचायत के सभी SC सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक  ए.एन.एम./आशा कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार, शिक्षा सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका तथा पंचायत कार्यपालक सहायक। 
     PM-AJAY योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) बहुल गांवों को 'आदर्श ग्राम' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य SC और गैर-SC आबादी के बीच की सामाजिक-आर्थिक असमानता को समाप्त करना और निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।  
विकास के मूल्यांकन के लिए 10 मुख्य क्षेत्रों के अंतर्गत 50 सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों को चिह्नित किया गया है। उसमें  
पेयजल एवं स्वच्छता,  
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण  
सामाजिक सुरक्षा,  
ग्रामीण सड़कें एवं आवास  
बिजली एवं स्वच्छ ईंधन,  
कृषि पद्धतियाँ ,वित्तीय समावेशन   
डिजिटल तकनीक/डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 21 अनुसूचित जाति बहुल गांवों का चयन 'आदर्श ग्राम' विकास हेतु किया गया है। प्रखंड पंचायत चयनित ग्राम कोड
शेखपुरा औधे फरीदपुर,गगरी हसौड़ी, गुन्हेसा और कुशुम्भा बाँकरपुर बाँक,
अरियरी प्रखंड में हजरतपुर मड़रोंरं का, उसरी,ऐफनी / सनैया बहादुरपुर, देवपुरी, बरबीघा प्रखंड में मालदह,केवटी,मलिकचक, मिल्की चक, जगदीशपुर उखदी, कन्हौली,
सर्वा, कुटौत,मिर्जापुर, दोवाड़ीह,
चेवाड़ा में चकन्द्रा, लहना माने, बेंन्गुचा,
शेखोपुरसराय प्रखंड में अम्बारी,पानापुर शादिकपुर, 
घाटकुसुम्भा प्रखंड में पानापुर, गगौर जितवारपुर, बेलौनी को शामिल किया गया है। 
    जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव तथा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों  एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों  को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक तीन माह पर अथवा आवश्यकतानुसार समिति की बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।  
बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चयनित गांवों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और विकास कार्यों का नियमित मूल्यांकन हो सके।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 429, दिनांक 01.08.2026 **************************** *डीआरडीए सभा कक्ष में PM-AJAY योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक, योजना मूल्यांकन सह अभिसरण समितियों का गठन* ************************** आज दिनांक 01.08.2026 को समाहरणालय शेखपुरा स्थित डीआरडीए संगीती सभा कक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के सफल क्रियान्वयन, वार्षिक कार्य योजनाओं के मूल्यांकन किया गया और सभी विभागों के बीच परस्पर अभिसरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बिहार सरकार के अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पटना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा योजना के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय 'योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समितियों के गठन किया गया है। जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए गठित समिति की कमान जिला पदाधिकारी, शेखपुरा (अध्यक्ष) के हाथों में होगी। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा, सदस्य सचिव, जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी, शेखपुरा, प्रमुख सदस्य उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केन्द्र), कार्यपालक अभियंता (PHED), विद्युत, ग्रामीण कार्य विभाग एवं लघु सिंचाई), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM), जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), तथा प्रबंधक (DRCC)। ग्राम स्तरीय समिति का ढांचा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं को पहुँचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी समिति गठित की गई है। पंचायत के सभी SC सदस्य, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक ए.एन.एम./आशा कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, किसान सलाहकार, शिक्षा सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका तथा पंचायत कार्यपालक सहायक। PM-AJAY योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) बहुल गांवों को 'आदर्श ग्राम' के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य SC और गैर-SC आबादी के बीच की सामाजिक-आर्थिक असमानता को समाप्त करना और निवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विकास के मूल्यांकन के लिए 10 मुख्य क्षेत्रों के अंतर्गत 50 सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों को चिह्नित किया गया है। उसमें पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें एवं आवास बिजली एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियाँ ,वित्तीय समावेशन डिजिटल तकनीक/डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 21 अनुसूचित जाति बहुल गांवों का चयन 'आदर्श ग्राम' विकास हेतु किया गया है। प्रखंड पंचायत चयनित ग्राम कोड शेखपुरा औधे फरीदपुर,गगरी हसौड़ी, गुन्हेसा और कुशुम्भा बाँकरपुर बाँक, अरियरी प्रखंड में हजरतपुर मड़रोंरं का, उसरी,ऐफनी / सनैया बहादुरपुर, देवपुरी, बरबीघा प्रखंड में मालदह,केवटी,मलिकचक, मिल्की चक, जगदीशपुर उखदी, कन्हौली, सर्वा, कुटौत,मिर्जापुर, दोवाड़ीह, चेवाड़ा में चकन्द्रा, लहना माने, बेंन्गुचा, शेखोपुरसराय प्रखंड में अम्बारी,पानापुर शादिकपुर, घाटकुसुम्भा प्रखंड में पानापुर, गगौर जितवारपुर, बेलौनी को शामिल किया गया है। जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिला कल्याण पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव तथा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक तीन माह पर अथवा आवश्यकतानुसार समिति की बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। बैठक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चयनित गांवों में सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे और विकास कार्यों का नियमित मूल्यांकन हो सके। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 426, दिनांक 31.07.2026          
  **************************** 
    *विकास-सह-प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्टॉल निरीक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया 32वाँ स्थापना दिवस
*****************************
     
शेखपुरा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय  शेखपुरा के परेड ग्राउंड मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।  स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत समाहरणालय, शेखपुरा से गिरहिंडा पहाड़ अवस्थित बाबा  कामेश्वर नाथ मंदिर पहाड़ तक विकास- सह -प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कर्मियों  एवं स्कूल बच्चों ने भाग लिया। गिरहिन्डा पहाड़ पर एक पेड़ मां के नाम जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त महोदय के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा पेड़ लगाया गया। 
इसी क्रम में परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी शेखपुरा, माननीय विधायक पुष्पंजय कुमार बरबीघा, , विधान परिषद् सदस्य श्री ललन प्रसाद का स्वागत किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अतिथियों को श्याम विष्णुधाम का प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कुल 14 स्टॉलों का अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत गुब्बारे उड़ाकर स्थापना दिवस समारोह के उल्लासपूर्ण आयोजन का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों को सामूहिक रूप से चेक प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों के बीच 5 ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। 
सर्वप्रथम अपने संबोधन में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी, महोदय ने जिले की विकास यात्रा पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत वर्षों में शेखपुरा जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, भवन आधारभूत संरचना, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तथा शेखपुरा को विकास के नए आयामों तक ले जाया जाए।
माननीय विधायक, शेखपुरा श्री रणधीर  कुमार सोनी ने अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की स्थापना एवं विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि शेखपुरा जिला बनने के पीछे राजो सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शेखपुरा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में जिले के विकास को और गति मिलेगी।
माननीय विधान परिषद् सदस्य श्री  ललन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शेखपुरा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास में पुलिस प्रशासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
माननीय विधायक बरबीघा, डॉक्टर पुष्पंजय कुमार  ने भी अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जिले के निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।
      खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा - कबड्डी,  खो - खो, दौड़,  अभिभाषण, रंगोली, चित्रकला आदी का आयोजन किया गया। तथा प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने जिले के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच), सिविल सर्जन, पंकज कुमार ( उपाध्यक्ष, जिला परिषद), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,  अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ- साथ छात्र/ छात्राएं, ग्रामीण लोग उपस्थिति थे।
जिला जन- संपर्क पदाधिकारी,
 शेखपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #sheikhpuradistrict

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 426, दिनांक 31.07.2026 **************************** *विकास-सह-प्रभात फेरी, वृक्षारोपण, स्टॉल निरीक्षण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया 32वाँ स्थापना दिवस ***************************** शेखपुरा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय शेखपुरा के परेड ग्राउंड मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत समाहरणालय, शेखपुरा से गिरहिंडा पहाड़ अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर पहाड़ तक विकास- सह -प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कर्मियों एवं स्कूल बच्चों ने भाग लिया। गिरहिन्डा पहाड़ पर एक पेड़ मां के नाम जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त महोदय के साथ साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा पेड़ लगाया गया। इसी क्रम में परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी शेखपुरा, माननीय विधायक पुष्पंजय कुमार बरबीघा, , विधान परिषद् सदस्य श्री ललन प्रसाद का स्वागत किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अतिथियों को श्याम विष्णुधाम का प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कुल 14 स्टॉलों का अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत गुब्बारे उड़ाकर स्थापना दिवस समारोह के उल्लासपूर्ण आयोजन का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों को सामूहिक रूप से चेक प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों के बीच 5 ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। सर्वप्रथम अपने संबोधन में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी, महोदय ने जिले की विकास यात्रा पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि विगत वर्षों में शेखपुरा जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, भवन आधारभूत संरचना, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तथा शेखपुरा को विकास के नए आयामों तक ले जाया जाए। माननीय विधायक, शेखपुरा श्री रणधीर कुमार सोनी ने अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की स्थापना एवं विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि शेखपुरा जिला बनने के पीछे राजो सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शेखपुरा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में जिले के विकास को और गति मिलेगी। माननीय विधान परिषद् सदस्य श्री ललन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शेखपुरा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास में पुलिस प्रशासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। माननीय विधायक बरबीघा, डॉक्टर पुष्पंजय कुमार ने भी अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जिले के निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा - कबड्डी, खो - खो, दौड़, अभिभाषण, रंगोली, चित्रकला आदी का आयोजन किया गया। तथा प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने जिले के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच), सिविल सर्जन, पंकज कुमार ( उपाध्यक्ष, जिला परिषद), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ- साथ छात्र/ छात्राएं, ग्रामीण लोग उपस्थिति थे। जिला जन- संपर्क पदाधिकारी, शेखपुरा Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #sheikhpuradistrict

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 427, दिनांक 01.08.2026          
  **************************** 
    *शेखपुरा में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक* 
*************************
    आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को 
जिले में युवाओं को नशे की लत से दूर करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने की। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 02 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए जाने वाले "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के प्रभावी क्रियान्वयन और तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में प्रशासनिक तंत्र से लेकर शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की प्रमुख मौजूदगी रही।
         अपर समाहर्ता जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,जिला नियोजन पदाधिकारी तथा निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग।
       जिले के सभी प्रमुख स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्य (प्रिंसिपल्स)।
बैठक के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में अभियान की रूपरेखा और दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। 
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 02 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर NIC द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज शेखपुरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जुड़ने और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।  
व्यापक जन-जागरूकता व शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, ITI, पॉलिटेक्निक, नेहरू युवा केंद्र, NSS, NCC, और जीविका समूहों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा 'My Bharat Portal' पर उनका पंजीकरण कराकर ऑनलाइन शपथ भी सुनिश्चित की जाएगी।  
यह अभियान केवल एक दिन का न होकर, आगामी 2 वर्षों तक प्रत्येक रविवार को निरंतर संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर पर एक मजबूत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 'मेरा युवा भारत' के जिला युवा पदाधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।  इस 
अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया, पंचायत और नगर निकायों की मदद ली जाएगी।  
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी अधिकारियों और स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों को आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान में अधिकतम युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक अनुशासित, स्वस्थ और राष्ट्र-निर्माण उन्मुख जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India #BiharGovernment

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 427, दिनांक 01.08.2026 **************************** *शेखपुरा में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक* ************************* आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को जिले में युवाओं को नशे की लत से दूर करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने की। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 02 अगस्त 2026 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए जाने वाले "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान" के प्रभावी क्रियान्वयन और तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। बैठक में प्रशासनिक तंत्र से लेकर शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की प्रमुख मौजूदगी रही। अपर समाहर्ता जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,जिला नियोजन पदाधिकारी तथा निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग। जिले के सभी प्रमुख स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्य (प्रिंसिपल्स)। बैठक के दौरान बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में अभियान की रूपरेखा और दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 02 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर NIC द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के शुभारंभ कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज शेखपुरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जुड़ने और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। व्यापक जन-जागरूकता व शपथ ग्रहण कराया जायेगा। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, ITI, पॉलिटेक्निक, नेहरू युवा केंद्र, NSS, NCC, और जीविका समूहों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा 'My Bharat Portal' पर उनका पंजीकरण कराकर ऑनलाइन शपथ भी सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान केवल एक दिन का न होकर, आगामी 2 वर्षों तक प्रत्येक रविवार को निरंतर संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर पर एक मजबूत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 'मेरा युवा भारत' के जिला युवा पदाधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया, पंचायत और नगर निकायों की मदद ली जाएगी। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी अधिकारियों और स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों को आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान में अधिकतम युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक अनुशासित, स्वस्थ और राष्ट्र-निर्माण उन्मुख जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India #BiharGovernment

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 428, दिनांक 01.08.2026          
  **************************** 
  *शेखोंपुरसराय में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ निमी ग्राम में 5 एकड़ से अधिक भूमि की हुई लीज* 
************************
   शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। 
 01 अगस्त 2026 को अपर समाहर्ता महोदय, श्री लखींद्र पासवान की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन एवं पठन-पाठन कार्य हेतु भूमि की लीज की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मॉडल स्कूल निमी के पास मिली 5 एकड़ से अधिक भूमि
केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए निमी ग्राम स्थित खाता संख्या 527 एवं खसरा संख्या 4506 के अंतर्गत कुल 05 एकड़ 4.547 डिसमिल भूमि चिह्नित कर हस्तांतरित की गई है। यह भूमि मॉडल स्कूल, निमी के समीप स्थित है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र को एक प्रमुख शैक्षिक हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
रजिस्ट्री के इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर ज़िला प्रशासन और शिक्षा विभाग के कई उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से श्री लखींद्र पासवान – अपर समाहर्ता, श्री संजय कुमार, अपर समाहर्ता (जांच),
जिला निबंधन पदाधिकारी,
अंचलाधिकारी, शेखोंपुरसराय
दोनों विद्यालयों के प्राचार्य (प्रिंसिपल) एवं अन्य संबंधित कर्मचारी
शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति का आगाज
भूमि की रजिस्ट्री संपन्न होने के बाद अब बहुत जल्द केंद्रीय विद्यालय के अपने अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। अपर समाहर्ता महोदय ने बताया कि स्थायी भवन बन जाने से न केवल शेखोंपुरसराय बल्कि आसपास के कई गांवों एवं जिलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा। 
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Bihar Education Department

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 428, दिनांक 01.08.2026 **************************** *शेखोंपुरसराय में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ निमी ग्राम में 5 एकड़ से अधिक भूमि की हुई लीज* ************************ शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। 01 अगस्त 2026 को अपर समाहर्ता महोदय, श्री लखींद्र पासवान की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन एवं पठन-पाठन कार्य हेतु भूमि की लीज की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मॉडल स्कूल निमी के पास मिली 5 एकड़ से अधिक भूमि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए निमी ग्राम स्थित खाता संख्या 527 एवं खसरा संख्या 4506 के अंतर्गत कुल 05 एकड़ 4.547 डिसमिल भूमि चिह्नित कर हस्तांतरित की गई है। यह भूमि मॉडल स्कूल, निमी के समीप स्थित है, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र को एक प्रमुख शैक्षिक हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। रजिस्ट्री के इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर ज़िला प्रशासन और शिक्षा विभाग के कई उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री लखींद्र पासवान – अपर समाहर्ता, श्री संजय कुमार, अपर समाहर्ता (जांच), जिला निबंधन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शेखोंपुरसराय दोनों विद्यालयों के प्राचार्य (प्रिंसिपल) एवं अन्य संबंधित कर्मचारी शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति का आगाज भूमि की रजिस्ट्री संपन्न होने के बाद अब बहुत जल्द केंद्रीय विद्यालय के अपने अत्याधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। अपर समाहर्ता महोदय ने बताया कि स्थायी भवन बन जाने से न केवल शेखोंपुरसराय बल्कि आसपास के कई गांवों एवं जिलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Bihar Education Department

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 430, दिनांक 02.08.2026          
  **************************** 
   *नशा मुक्त युवा से ही संभव है विकसित भारत शेखपुरा में प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन* 
**************************
     आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत "नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत " विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे कार्यक्रम से जुड़े और देश भर के युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया।  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय  के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।
        पर्यावरण संरक्षण और 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए जिला पदाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री का संबोधन "नशा केवल स्वास्थ्य नहीं, देश के भविष्य को अंधकार में धकेलता है"
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दास मोदी ने नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।
"नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को तबाह करता है, बल्कि यह उसके परिवार, समाज और पूरे देश के स्वर्णिम भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। 'विकसित भारत' का सपना तब तक अधूरा है जब तक हमारी युवा शक्ति नशा मुक्त और ऊर्जावान न हो। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।"
इस अवसर पर जिला प्रशासन और शिक्षा जगत से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शेखपुरा
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ), शिक्षा विभाग, विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के प्राचार्य (प्रिंसिपल) एवं शिक्षकगण,एनसीसी (NCC) के कैडेट्स तथा स्कूली बच्चे
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नशा न करने तथा अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। एनसीसी कैडेट्स और छात्रों के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि शेखपुरा का युवा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 430, दिनांक 02.08.2026 **************************** *नशा मुक्त युवा से ही संभव है विकसित भारत शेखपुरा में प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन* ************************** आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत "नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत " विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे कार्यक्रम से जुड़े और देश भर के युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए जिला पदाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री का संबोधन "नशा केवल स्वास्थ्य नहीं, देश के भविष्य को अंधकार में धकेलता है" वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दास मोदी ने नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। "नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को तबाह करता है, बल्कि यह उसके परिवार, समाज और पूरे देश के स्वर्णिम भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। 'विकसित भारत' का सपना तब तक अधूरा है जब तक हमारी युवा शक्ति नशा मुक्त और ऊर्जावान न हो। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।" इस अवसर पर जिला प्रशासन और शिक्षा जगत से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शेखपुरा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ), शिक्षा विभाग, विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के प्राचार्य (प्रिंसिपल) एवं शिक्षकगण,एनसीसी (NCC) के कैडेट्स तथा स्कूली बच्चे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नशा न करने तथा अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। एनसीसी कैडेट्स और छात्रों के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि शेखपुरा का युवा नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

शेखपुरा जिला में स्वास्थ्य विभाग का जो सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था उठाए हुए हैं वह आज सड़क पर भीख मांग रहा है - Chewara News