गोमिया: चतरोचट्टी पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल किया बरामद, सराहनीय कार्य!
Gumia, Bokaro | May 3, 2026 गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरोचट्टी पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर एक युवक का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसे वापस लौटा दिया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली की हर तरफ सराहना हो रही है। रविवार समय लगभग साढ़े 5 बजे जानकारी के अनुसार, चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो पेसरा निवासी सुरेश सोरेन (पिता जीवन मांझी) का मोबाइल फोन कुछ समय पहले खो गया था।