सोनो: परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सोनो में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sono, Jamui | Jan 29, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान देश भर के छात्र छात्राओं को जीवन भर अपने भीतर के विद्यार्थी को जीवित रखने की सलाह दी। परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं