कानपुर: डिजिटल अटेंडेंस की रोक पर कानपुर के शिक्षकों में दिखी खुशी, योगी सरकार ने 2 महीने के लिए लगाई रोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को डिजिटल अटेंडेंस पर दो माह तक रोक लगाए जाने के बाद कानपुर के शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला है। आज योगी सरकार ने 2 महीने के लिए इसमें रोक लगाते हुए मुख्य सचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जो कि इस प्रकरण में किस तरह की दिक्कते आ रही हैं इस पर अध्ययन रिपोर्ट सौंपेगै।