डीएपी-यूरिया, बिजली और जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग, 21 को प्रयागराज चलने का आह्वान
मंझनपुर/चायल, कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक बुधवार दोपहर चायल तहसील परिसर में जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सैकड़ों किसान शामिल हुए और अपनी समस्याएं रखते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
किसानों ने कहा कि सहकारी समितियों पर डीएपी व यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। अंश निर्धारण में त्रुटियों के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है, इसलिए इसमें सुधार कराया जाए अथवा पुरानी व्यवस्था लागू की जाए। किसानों ने चायल तहसील क्षेत्र के सभी गांवों के तालाबों में पानी भरवाने, कम वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या दूर करने तथा धान की रोपाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
बैठक में किसानों ने कहा कि धारा-24 के आदेश और पत्थरगढ़ी होने के बावजूद कई किसानों को जमीन पर �