भोरे: जगतौली-दुबवलिया पथ पर उड़ती धूल से राहगीर परेशान, अधूरा निर्माण कार्य बना मुसीबत
भोरे प्रखंड क्षेत्र के जगतौली से दुबवलिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण उड़ती धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव के भीतर तो पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।गांव के बाहर पीचिंग का कार्य बाकी है।