भोरे: दयाल छापर गांव में जीविका समूह की बैठक संपन्न, महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया गया
भोरे प्रखंड की जगतौली पंचायत अंतर्गत दयाल छापर गांव में शनिवार को जीविका स्वयं सहायता समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांव की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया, जहां मुख्य रूप से आर्थिक स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की गई। महिलाओं को नियमित बचत करने और समूह से मिलने वाले ऋण का सही उपयोग कर स्वरोजगार पर भी चर्चा हुई।