भोरे: भोरे में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका
भोरे प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया और मंदिरों में गूंजते 'हर-हर महादेव' व 'ओम नमः शिवाय' के जयघोष से पूरा इलाका भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।