भोरे: भोरे के ऐतिहासिक लखराव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के ऐतिहासिक एवं पौराणिक लखराव शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। हथुआ राज द्वारा स्थापित इस प्राचीन मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली है, यही कारण है कि यहां न केवल स्थानीय बल्कि पड़ोसी जिलों और उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।