लखीमपुर खीरी। जिले की सियासत में इन दिनों चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच दलित पैंथर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मनोज भारती की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बन गई है। मनोज भारती पिछले कुछ समय से पलिया विधानसभा के भाजपा विधायक रोमी साहनी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे और उन पर गंभीर आरोप लगा रहे थे।