जशपुर: जशपुर पुलिस को मिले 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक
जशपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जशपुर जिले को 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक मैदानी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए आबंटित किए गए हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं की जिले के विभिन्न थानों में तैनाती कर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराया है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक कानून-व्यवस्था, अपराध विवेचना, जनसंपर्क, पुलिस प्रशासन तथा फी